साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस कोमल झा एक फेमस नाम है। कोमल सबसे पहले बॉलीवुड की '3 इडियट्स' फिल्म में नजर आई थीं। स्कूल में कोमल क्रिकेट के बादशाह महेंद्र सिंह धोनी के साथ पढ़ती थीं।
दरअसल, कोमल रांची की रहने वाली हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ DAV जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ती थीं। यही नहीं, धोनी और कोमल रांची के एक ही कॉलोनी में रहते हैं। हाल ही में कोमल ने 'मैंने प्यार किया' के तेलुगु प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। खबर तो यह भी है कि कोमल ने बॉलीवुड फिल्म भी साइन की है। फिल्मों में कोमल बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। वह बिकिनी में भी अपनी अदाएं दिखाने से पीछे नहीं रहती। कोमल का नाम बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के साथ जोड़ा जाता है। आपको बता दें कि कोमल फिल्मों में आने से पहले दुबई में नौकरी करती थीं। आइए, देखते हैं कोमल की खास तस्वीरें।
0 comments:
Post a Comment