ads

Showing posts with label entertainment. Show all posts
Showing posts with label entertainment. Show all posts

Thursday, May 26, 2016

जानें बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर की शादियों पर क्या कहा?

Leave a Comment
हाल ही में बिपाशा ने TOI को दिए गए इंटरव्यू में तलाकशुदा करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के फैसले के बारे में बात की.
जब बिपाशा से करण की पहले असफल हुई शादियों के बारे में पूछा गया तो बिपाशा ने कहा कि उन्होंने करण को एक शख्स के तौर पर देखा है ना कि एक शादीशुदा और दो बार तलाक ले चुके इंसान के रूप में.
बिपाशा ने कहा, 'ये सब बातें मुझे परेशान नहीं करतीं और हमने इस बारे में बात की थी. मुझे लगता है हर किसी का अपना एक सफर होता, और किसी के बारे में यह कहना बहुत आसान है कि ओह ये तीसरी शादी है..., नहीं चलेगी, तलाक हो जाएगा! मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि आप तब तक किसी इंसान की कहानी और सफर के बारे में जान सकते हैं जब तक आप उसकी तरह महसूस नहीं करेंगे. मैंने कभी शिकायत नहीं कि है कि मेरी जिंदगी में क्या हुआ. मैं हमेशा से एक विश्वास करने वाली लड़की रही हूं. और करण भी बिलकुल ऐसे ही हैं. मैं मानती हूं कि मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि मैं सिर्फ प्यार के लिए जीती हूं. और कोई भी आदमी मुझे करण से ज्यादा प्यार और इज्जत नहीं दे सकता. मैं दूसरों की तरह शादी में शायद उन चीजों को नहीं खोजती जो बाकी करते हैं. मेरी अपनी एक चेकलिस्ट है जिसके बॉक्स को मैं अपने मुताबिक टिक करती हूं. और मेरा सोचना है कि आप किसी को उनके खराब रिलेशनशिप्स के आधार पर नहीं परख सकते. अगर मेरे रिश्ते भी खराब होते हैं तो मैं भी आसानी से दो बार शादी कर सकती थी. किसी को महज ए‍क कागज के टुकड़े के आधार पर नहीं परखा जा सकता.'

खैर बिपाशा यह बात तो आपकी वाकई पते की है. उम्मीद करते हैं आपका और करण का रिश्ता हमेशा ऐसे ही प्यार और विश्वास से भरा रहे.
Read More Share

Wednesday, May 25, 2016

अरि‍जीत सिंह ले बैठे सलमान से पंगा

Leave a Comment
इंडस्ट्री के भाईजान कोई है तो वह सिर्फ सलमान है सलमान है सलमान है. इस बात को कहने के सलमान ने हमें कई मौके दिए हैं. बॉलीवुड के इस भाई ने अपना हाथ जिस पर रखा उसका सिक्का इंडस्ट्री में चल गया और जिसके सिर से सलमान का हाथ हटा तो समझो उसका बुरा दौर यानी करियर ग्राफ गिरना शुरू हो गया.
यही वजह है कि आज इंडस्ट्री का कोई भी दिग्गज सलमान से पंगा लेने से डरता है. और जिसने पंगा ले लिया उसे पछतावे के अलावा कुछ और हासि‍ल नहीं होता, इसका ताजा उदाहरण है बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरि‍जीत सिंह. जो सलमान से बेरुखी करने का खामियाजा भुगत रहे हैं. हालांकि  सलमान संग अपने गलत व्यवहार के चलते अरिजीत सलमान से कई बार माफी मांग चुके हैं और अब तो पब्लिकली भी अरिजीत ने सलमान से माफी मांगी है. लेकिन सलमान का कोई भी जवाब उन्हें नसीब नहीं हो रहा. अब अरिजीत को इस पंगे का यह खामियाजा भुगतना पड़ा है कि सलमान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से उनके गाने को ही हटवा दिया है.
Read More Share

Saturday, May 21, 2016

रियल लाइफ 'सिंघम' IPS मनु महराज

Leave a Comment
पटना IPS Officer मनु महराज की दिलचस्प कहानी 
IPS Manu Maharaj
IPS Manu Maharaj
  1. बिहार की राजधानी पटना के एसएसपी मनु महाराज अपनी बेबाक स्टाइल की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कभी दबंग तो कभी सिंघम के नाम से चर्चा में रहने वाले मनु महाराज ने अपने ही महकमे को अलर्ट रखने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर पुलिसवाले भी चकित रह गए. बेहद सुरक्षित कोतवाली थाना से देर रात पुलिस की जीप चोरी हो गई. दिलचस्प बात यह है कि चोरी किसी चोर ने नहीं बल्कि एसएसपी मनु महाराज ने की थी. उन्होंने पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई की गंभीरता की जांच के लिए जीप गायब की थी.
  2.  किसी फिल्मी हीरो की तरह उनकी स्टाइलिस्ट मूछें, सुडौल शरीर और दबंग अंदाज देख अपराधियों के पसीने छूट जाते हैं. वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है. शिमला से स्कूल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने IIT रुड़की से बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने की बजाए UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के JNU में एनवॉरमेंटल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन करना शुरू कर दिया.
  3. साल 2006 में मनु महाराज ने UPSC की परीक्षा पास कर लिया. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने IAS रैंक मिलने के बावजूद भी IPS चुना. वह एक IPS अफसर बनाना चाहते हैं. इस तरह उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया. किसी भी विषम परिस्थिति में हमेशा मुस्कराते रहने वाले मनु ने कभी भी किसी अपराधी तक को बुरे शब्द नहीं बोले हैं. उनकी स्टाइल के पुलिस महकमें और आम लोगों के साथ ही राजनेता भी मुरीद हैं. यही वजह है कि बिहार के CM नीतीश कुमार के वह चहेते अफसरों में से एक हैं.
  4. एसएसपी मनु महाराज देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर में निकले हैं. एक बार वह सरकारी कार की जगह बाइक पर अपने गनर को बैठाकर शहर में पेट्रोलिंग करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने चेहरे पर नकाब भी लगा रखा था. बिना हेलमेट लगाए बाइक पर घुमते रहे लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने हेलमेट चेक नहीं किया. इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की.
  5. इसी तरह एक बार मनु महराज चेहरे पर गमछा लगाए, पैर में चप्पल पहले टूटी साइकिल पर सवार होकर पुलिस जिप्सी के पास पहुंचे. जीप में बैठे पुलिसवाले से बोले- साहब, मैं मजदूरी करके लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने मुझे लूट लिया है. कृपया मेरी मदद कीजिए. इस पर पुलिसवाले ने उनकी बात अनसुनी कर दी. उन्हें वहां से भगाने लगा. इसके बाद भी वह उससे गुजारिश करते रहे. इस झल्लाए पुलिसवाले ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की, तभी उन्होंने चेहरे से गमछा हटा दिया. इसके बाद पुलिसवाला सन्न रह गया.
Read More Share

Thursday, May 19, 2016

अभिषेक बच्चन कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर

Leave a Comment
अभिषेक बच्चन कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं

एक्टर अभिषेक बच्चन ने कहा है कि वह अब कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं है. फिल्म 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर अभिषेक ने बताया, 'मैं अब यह फिल्म नहीं कर रहा हूं.'
नीरज वोरा निर्देशित फिल्म 'हेरा फेरी 3 ' के बारे में एक साल पहले घोषणा कर दी गई थी और पिछले साल जून से फिल्म की शूटिंग की गई थी. हालांकि, यह भी खबर थी कि कुछ वजहों से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी.
बता दें कि फिल्म 'फिर हेरा फेरी' 2006 की हिट कॉमेडी का सीक्वल है. यह 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें अभिषेक, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
Read More Share

Sunday, May 15, 2016

ये लड़की कहीं भी योग करने लगती है...मेट्रो में, शॉपिंग करते वक्त या फिर सड़क चलते देखिए ये तस्वीरें जो खूब वायरल हो रही हैं..

Leave a Comment
शौक अगर गाने का हो तो आप हर जगह ये शौक पूरा कर सकते हैं- घूमते-फिरते, सफर करते, सड़क चलते, शॉपिंग करते वगैरह वगैरह. लेकिन अगर शौक योग का हो, तो? जाहिर है, योग हर जगह तो नहीं किया जा सकता. लेकिन योग की एक दीवानी ऐसी है, जिसका मन जब योग करने का होता है तो वो ये नहीं देखती कि जगह क्या है...वो बस शुरू हो जाती है.
मेट्रो ट्रेन में पहली बार जब नताशा चढ़ीं, तो योग कैसे न करतीं,  किसी के घर का ये गेट नताशा को अच्छा लगा और यहां भी शुरू हो गईं.
natasha yoga in metro

शॉपिंग करते करते भी किया नताशा ने योग
yoga in shopping mall

Read More Share

Saturday, May 14, 2016

काश 'अज़हर' की कहानी सच्ची होती!

Leave a Comment
फिक्सिंग कांड का सच अज़हरुद्दीन के सिवाय कोई नहीं जानता है लेकिन फिल्म अजहर पूरी तरह अज़हरुद्दीन को भला, ईमानदार बताने पर आमादा है. पूरी फिल्म एकपक्षीय है.....
Read More Share